Breaking News

Metro IN Bar के एफ.एल.-2(क) लाइसेंस की प्रक्रिया पर उठे सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

रायपुर । 30 जून 2026

प्रख्यात समाचार संस्था प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार राजधानी रायपुर स्थित Metro IN Bar को जारी एफ.एल.-2(क) मदिरा लाइसेंस की प्रक्रिया को लेकर शिकायतों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग उठाई गई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि शिकायतकर्ताओं ने उपलब्ध दस्तावेजों एवं अभिलेखों के आधार पर लाइसेंस जारी करने की प्रशासनिक प्रक्रिया के विभिन्न चरणों की जांच कराने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि प्रारंभिक स्तर पर जिस प्रस्ताव पर आवश्यक औपचारिकताओं के कारण आगे कार्रवाई नहीं हुई थी, बाद में उसी प्रकरण में नई रिपोर्ट एवं अन्य दस्तावेजों के आधार पर स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी की गई।

प्रख्यात समाचार संस्था ‘छत्तीसगढ़ उजाला’ के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने पूरे प्रकरण से संबंधित विभागीय फाइल, नोटशीट, निरीक्षण रिपोर्ट, अनुशंसा पत्र तथा अनुमोदन संबंधी अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार अपनाई गई है, तो जांच से यह तथ्य भी स्पष्ट हो जाएगा और मामले से जुड़ी सभी शंकाओं का समाधान हो सकेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, मामले से संबंधित दस्तावेज सक्षम प्राधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किए जा चुके हैं तथा पूरे प्रकरण की समयबद्ध जांच कर आवश्यकतानुसार कार्रवाई किए जाने का अनुरोध किया गया है।

फिलहाल इस मामले की जांच संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। अब तक किसी भी पक्ष के विरुद्ध कोई अंतिम निष्कर्ष या निर्णय पारित नहीं किया गया है। मामले में आगे क्या निर्णय लिया जाएगा, यह पूरी तरह सक्षम विभाग एवं प्राधिकरण की जांच, उपलब्ध तथ्यों तथा उनके अंतिम आदेश पर निर्भर करेगा। संबंधित विभाग अथवा Metro IN Bar प्रबंधन का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button